पंचतत्व में विलीन हुईं लता मंगेशकर, मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

भारत रत्न मंगेशकर का पार्थिव शरीर मुंबई के शिवाजी पार्क में पंचतत्व में विलीन हो गया।

लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने उनके शव को मुखाग्नि दी। उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ की गई। सेना के जवानों ने अंत्येष्टि से पहले लता मंगेशकर को नमन किया और उन्हें गन सैल्यूट दी।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंद्धी उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे, उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार,उनकी पुत्री एवं सांसद सुप्रिया सुले, केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे, उनकी पत्नी शर्मिला ठाकरे भी इस मौके पर मौजूद थे।

मुख्यमंत्री के पुत्र एवं मंत्री आदित्य ठाकरे, शिवसेना के राज्य सभा सदस्य अनिल देसाई, मुम्बई की महापौर किशोरी पेडनेकर, मुम्बई नगर निगम के आयुक्त इकबाल चहल, पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति लता मंगेशकर की अंत्येष्टि में शामिल हुए।

बालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पुत्री श्वेता के साथ अंतिम संस्कार के मौके पर पहुंचे थे। शाहरुख खान के अलावा बालीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं।

लता मंगेशकर के घर प्रभु कुंज से उनका पार्थिव शरीर शाम 15.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए शिवाजी पार्क ले जाया गया। रास्ते में सड़क के दोनों ओर का उनका अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ लगी थी। लोग

हाथों में फूल लिये थे और लता जी के पार्थिव शरीर पर अर्पित कर रहे थे। उनका पार्थिव शरीर जिस वाहन पर रखा गया था, उस पर उनकी बहन ऊषा मंगेशकर और परिवार के अन्य सदस्य सवार थे। लता मंगेशकर का आज सुबह आठ बजकर 12 मिनट पर यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें आठ जनवरी को यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

5 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

5 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

6 days ago

This website uses cookies.