Blog

उत्तराखंड के इस विधायक पर मेहरबान योगी सरकार, देशराज समेत 9 के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने का किया ऐलान

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के विधायक समेत 9 लोगों को बड़ी राहत दी है। जानकारी के मुताबिक इन सभी के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने का फैसला किया गया है।

आपको बता दें, उत्तराखंड के झबरेडा विधायक और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री समेत 9 के खिलाफ दर्ज मुकदमे को योगी सरकार ने वापसी के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि झबरेडा विधायक देशराज कर्णवाल और सहारनपुर के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री विनोद तेजियान को 2011 में नौकरी में आरक्षण को बहाल करने को लेकर रेल रोकने के आरोप में अभियुक्त बनाया था।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि अनुसूचित जाति का 2011 में पदोन्नति में आरक्षण खत्म कर दिया गया था। पदोन्नति में आरक्षण खत्म होने के विरोध में 30 जनवरी 2011 को सहारनपुर में आयोजित सभा में लोग जुटे थे। जब आंदोलनकारी डीएम को ज्ञापन देने जा रहे कुछ लोग लाइन पार कर रहे थे, लेकिन राजनीति षड्यंत्र के तहत रेल रोकने के आरोप में मुकदमे दर्ज करा दिए गए थे।

एक रिपोर्ट की माने को मुकदमे में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री विनोद तेजियान, पूर्व इंजनीनियर आरपी सिंह, कर्ताराम, सतेंद्र कुमार, वैजयंति माला, धनपान वाल्मिकी, ब्रजपाल सिंह, संजय तेगवाल, सिलचंद बौद्ध थे। इसके अलावा कस्तूरी गौतम, महिपालदास, प्रविंद्र धारिया, रमेश चंद गेहरा, सुरेद्र सिंह सेतू सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत 500 अज्ञात के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

2 days ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.