Blog

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से की मुलाकात, ऐथेनाल प्लांट की स्थापना की मांग की

नई दिल्ली में उत्तराखंड के सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, एमएसएमई एवं खादी ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी ने केन्द्रीय शहरी विकास एवं पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी भेंट की और उन्हें देवभूमि उत्तराखण्ड आने का निमंत्रण दिया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केन्द्रीय मंत्री से सितारगंज में ऐथेनाल प्लांट की स्थापना की मांग की। भारत सरकार लगातार पेट्रोल में ऐथेनाल बेल्डिंग बढ़ाकर पेट्रोल आयात को कम करने के लिए प्रयासरत है। पर्यावरण की दृष्टि से भी यह लाभदायक होगा। कई प्रदेशों में एथनॉल प्लांट लगाए जा चुके हैं व हिमाचल प्रदेश सरकार ने ऊना में ऐथेनाल प्लांट लगाया है, जहां पर उत्पादन जारी है। ऐथेनाल प्लांट लगने से उत्तराखंड के गन्ना किसानों को सीधा लाभ होगा व उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहाँ की एथेनॉल के उपयोग से पर्यावरण को लाभ होगा साथ ही स्थानीय चीनी मिलों को भी आर्थिक लाभ होगा इसके प्रयोग से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत को भी स्थिर रखा जा सकेगा।भारत सरकार भविष्य में एथेनॉल के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास कर रही है इससे रोजगार भी बढ़ेंगे।

इसके अतिरिक्त, औद्योगिक विकास मंत्री गणेश जोशी ने ओएनजीसी देहरादून में कार्यरत संविदा कर्मचारियों द्वारा फेयर वेज पालिसी को पुनरीक्षित करने के सम्बन्ध में दिये गये मांत्रपत्र पर भी केन्द्रीय मंत्री से वार्ता की। उन्होंने बताया कि इस पालिसी को पांच वर्ष का समय पूर्ण होने के बावजूद भी पुनरीक्षित नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के हित में फेयरवेज पालिसी को नियमानुसार पुनरीक्षित किया जाना आवश्यक है।

केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को आश्वस्त करते हुए कहा कि सितारगंज में ऐथेनाॅल प्लांट की स्थापना सितारगंज औद्योगिक आस्थान में शीघ्र कराये जाने का प्रयास किया जाऐगा। उन्होंने ओएनसीसी कर्मचारियों के लिए बनी फेयरवेज पालिसी पर भी कार्यवाही का भरोसा कैबिनेट मंत्री को दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.