उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक जमकर हो रही बारिश, 5 जिलों में 16 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में पहाड़ हो या मैदान इन दिनों जमकर बरसात हो रही है। इस बीच 16 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस पूरे सप्ताह राज्य में बारिश का जोर रहेगा। लिहाजा विभाग ने स्थानीय लोगों व उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बिजली कड़ने के साथ भारी बारिश की संभावना है। 14 को भी पौड़ी, नैनीताल व पिथौरागढ़ में कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा। 15 को देहरादून समेत टिहरी, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश, तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं।

सूबे में 16 को भी इन्हीं पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक 16 के बाद भी मौसम यथावत रहेगा और कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है। बता दें कि सोमवार को नई टिहरी, देहरादून, मुक्तेश्वर, गैरसैंण, मसूरी, चकराता, चोपता, बड़कोट, केदारनाथ, पुरोला, कोटी, ताकुला, काणाताल चंबा, गरुड़, लोहारखेत, कपकोट, थराली, चम्पावत, बनबसा, टनकपुर, पौड़ी, श्रीनगर, प्रतापनगर, जाखणीधार, चंद्रबदनी, धनोल्टी, नैनीताल, पिथौरागढ़, धारचुला, अगस्त्यमुनि, सोनप्रयाग, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पुरोला, डुंडा, चिन्यालीसौड, खटीमा, बेरीनाग आदि इलाके में अच्छी बारिश हुई।

भारी बारिश के बाद उत्तराखंड में तेज बारिश से सोमवार को कुल195 सड़कें बंद हो गईं। इससे कई जिलों में लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टिहरी में गंगोत्री हाईवे नगुण के पास बंद हो गया। इसके अलावा जिले में 11 ग्रामीण सड़क भी बंद हो गईं। पौड़ी में बारिश से 20 मोटर मार्ग बंद हैं।

कर्णप्रयाग-नौटी-पैठाणी राज्य मार्ग 19 जून से बंद है। चमोली जिले में कुल 32 ग्रामीण सडकें दो दिनों से बंद हैं। बदरीनाथ हाइवे सोमवार सुबह तीन घंटों के लिए बाधित रहा। लोनिवि के प्रमुख अभियंता हरिओम शर्मा ने बताया कि राज्य में कुल 195 सड़कें बंद चल रही है। इन्हें खोलने के लिए 306 जेसीबी लगाई गई हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.