Blog

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान पाए गए कोरोना पॉजिटिव, दिग्विजय सिंह ने कसा तंज, बोले- काश…

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शिवराज सिंह ने खुद ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे कोरोना वायरस के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वो अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारंटाइन में चले जाएं।”

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, “मैं कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन कर रहा हूं। डॉक्टर की सलाह के मुताबिक, स्वयं को क्वारंटाइन करूंगा और इलाज कराऊंगा। मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है। मैंने कोरोना से सावधान रहने के हर संभव प्रयास किए, लेकिन समस्याओं को लेकर के लोग मिलते ही थे। मेरी उन सब को सलाह है कि जो मुझसे मिले, वह अपना टेस्ट करवा लें।”

शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर शिवराज सिंह चौहान से कहा, “दुख है शिवराज जी आप कोरोना संक्रमक पाए गए। ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें। आपको सोशल डिस्टंसिंग का ख़्याल रखना था जो आपने नहीं रखा। मुझ पर तो भोपाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी आप पर कैसे करते। आगे अपना ख़्याल रखें।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

5 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

5 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

5 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.