अल्मोड़ा: डीएम ने की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश

उत्तराखंड के अल्मोड़ा के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शनिवार को कलैक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की।

विभाग के अन्तर्गत संचालित किए जा रहे कार्यक्रम पोषण अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे की पोषण और स्वास्थ्य स्थिति में सुधार का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि ये भारत सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत 0-06 वर्ष तक बच्चों के पोषण स्थिति में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि कुपोषण के खिलाफ ये एक महत्वपूर्ण अभियान है। जिलाधिकारी ने कहा कि कुपोषित बच्चों को चिन्हित करते हुए उनके पोषण में सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और बाल विकास विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में न्यूट्रीशियन काउसंलर की तैनाती के प्रयास किए जाए, जिससे ब्लॉक में आने वाले बच्चों की देखभाल हो सके। पोषण अभियान के अन्तर्गत जन आन्दोलन कार्यक्रम में प्रचार-प्रसार के लिए बैनर और वेबनार कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिससे इस अभियान को गति मिल सके। इस दौरान जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्रों के सम्बन्ध में भी अधिकारियों के समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने विभाग द्वारा कए गए अन्य गतिविधियों और कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सविता हयांकी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश चैहान, जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) राय साहब यादव, प्रेरक स्वस्थ भारत मिशन विशाल रघुवंशी, महिला कल्याण अधिकारी आफरीन जहा नवल वर्मा, हिमांशु आदि उपस्थित थे।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

5 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

5 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

5 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.