उत्तराखंड के नैनीताल में पुलिस ने गुरुवार को एक किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक मुक्तेश्वर पुलिस की ओर से आज मादक द्रव्यों की तस्करी के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा था।
इस दौरान पुलिस की ओर से धारी तहसील के मोहना गांव के रहने वाले एक व्यक्ति को रोक कर उसकी जांच की गयी तो उसके पास से एक किलोग्राम चरस बरामद हुई। उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के खिलाफ मुक्तेश्वर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लायी जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरेापी बरामद चरस को कहां ले जा रहा था। पुलिस आरोपी की आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.