उत्तराखंड: दोस्त की कार को 12 बार चुराया और OLX पर विज्ञापन देकर बेच दिया, आखिरकार पकड़ा गया ‘नटवरलाल’

उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने एक ऐसे नटरवलाल अपराधी को गिरफ्तार किया जिसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

गिरफ्तार नटवरलाल उत्तराखंड समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से कार की चोरी करता था और उसे बकायदे OLX पर विज्ञाप देकर बेच दिया करता था। नोएडा थाना सेक्टर 24 की पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ में शातिर ने बताया कि फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ओएलएक्स पर विज्ञापन देकर वो ठगी करता था।

हद तो तब हो गई जब आरोपी ने अपने ही दोस्त की कार को 12 बार चोरी करके ओएलएक्स पर बेचा दिया। दरअसल आरोपी कार को बेच कर फिर उसे चोरी कर लिया करता था और फिर बेच देता था। वहीं, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कार फर्जी नंबर प्लेट के साथ, दो मोबाइल फोन, तीन फर्जी पैन कार्ड और तीन फर्जी आधार कार्ड के अलावा कैश बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, थाना सेक्टर 24 पुलिस ने आरोपी मनोत्तम त्यागी को गिरफ्तार किया है जो कि मूल रूप से अमरोहा का रहने वाला है। आरोपी का वर्तमान निवास तिगड़ी गांव है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक फर्जी नंबर प्लेट लगी वैगनआर कार, दो मोबाइल फोन तथा फर्जी पैन कार्ड तथा फर्जी आधार कार्ड तथा 10,720 रुपये बरामद किए हैं।

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया, आरोपी कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ओएलएक्स पर बेचने के लिए विज्ञापन देता था। वहीं आरोपी कार में जीपीएस भी लगाकर रखता था। उसके बाद ग्राहक से मिलकर उससे पैसे लेकर कभी कार को स्टार्ट ना होने का बहाना बनाकर, कभी कागजों की फोटोकॉपी का बहाना बनाकर, कार को वहां से भगा कर ले जाता था।

एक बार इस आरोपी ने एक ग्राहक को स्विफ्ट कार इसी तरह से 2 लाख 30 हजार में बेची। उसके बाद जीपीएस की मदद से कार को ट्रेश कर के कार की दूसरी चाभी से चोरी कर के ले गया। इसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर 24 में मामला दर्ज है।

आरोपी अन्य जिलों तथा उत्तराखंड राज्य में भी इसी प्रकार के अपराध करता रहा है। जिसके संबंध में आधा दर्जन से अधिक अभियोग नोएडा तथा उत्तराखंड में इसके खिलाफ दर्ज है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.