उत्तराखंड: ATM से पैसे निकालते समय एक गलती की और ठग ने खाते से उड़ा लिए 65 हजार रुपये, भूलकर भी ना करें ये काम

उधम सिंह नगर पुलिस ने एटीएम कार्ड ठगी कर 65 हजार रुपये निकालने के मामले में यूपी के गाजियाबाद के लोनी बार्डर निवासी युवक को गिरफ्तार कर किया है।

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस मुताबिक, गुलरभोज निवासी रक्षपाल सिंह की ओर से गदरपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई गयी थी कि वो गुलरभोज स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में अपनी पत्नी के खाते से पैसा निकालने के लिए गया। इसी दौरान उसका कार्ड मशीन में फंस गया। वहां पहले से बैठे युवक ने उसकी मदद के बहाने उसके एटीएम कार्ड को बदल दिया और उसके बाद उसकी पत्नी के खाते से 65 हजार रुपये निकाल लिए।

पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आखिरकार काफी मशक्कत के बाद आरोपी गोविंद पुत्र विनोद सिंह निवासी ग्राम सकीट, लोनी बार्डर गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को दिनेशपुर के एक पेट्रोल पंप से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने पैसा निकालते समय पहले चुपके से पीड़ित व्यक्ति का पिन नंबर नोट कर लिया और उसके बाद बातों-बातों में एटीएम कार्ड बदल दिया। फिर अन्य एटीएम में जाकर खाते से पैसा निकाल लिया। यही नहीं इसके बाद गाड़ी खराब का बहाना बनाकर आसपास स्थित पेट्रोल पंप में जाकर कार्ड स्वाइप कर पैसा ले लिया। आरोपी को आज न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.