Blog

NSA अजीत डोभाल ने प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों की पासिंग आउट परेड का किया निरीक्षण

उत्तराखंड के रहने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने हैदराबाद में भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के 73वें बैच की पासिंग आउट परेड (पीओपी) का निरीक्षण किया

हैदराबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड का उन्होंने निरीक्षण किया। अकादमी में महिला आईपीएस प्रोबेशनर दर्पण अहलूवालिया ने दीक्षांत परेड (पासिंग आउट परेड) का नेतृत्व किया। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने इसका निरीक्षण किया।

पंजाब कैडर की डॉ. दर्पण अहलूवालिया का जन्म पंजाब में ही हुआ है और वह अकादमी के इतिहास में परेड की कमान संभालने वाली छठी महिला हैं। वह पहले चरण के प्रशिक्षण में कुल मिलाकर सर्वोपरि रहीं। इसके अलावा, उन्हें आंतरिक सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था और फील्ड की रणनीतियों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शहीद केएस व्यास ट्रॉफी से सम्मानित किया जा चुका है।

इस बार अकादमी से कुल 149 प्रशिक्षु अधिकारी सफल प्रशिक्षण के बाद निकले हैं। इनमें 132 आईपीएस और 17 विदेशी अधिकारी हैं। विदेशी अधिकारियों में छह-छह भूटान और मालदीव पुलिस के और पांच नेपाल पुलिस के हैं। कुल 149 प्रशिक्षु अधिकारियों में 31 महिलाएं हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.