उत्तराखंड: साढ़े छह हजार गन्ना किसानों को बड़ी राहत! हाईकोर्ट ने 14 करोड़ खाते में डालने के दिए निर्देश

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने हरिद्वार के गन्ना किसानों को कुछ राहत देते हुए 14 करोड़ की धनराशि, करीब साढ़े छह हजार गन्ना किसानों के खाते में डालने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही डीएम को 14 दिसंबर तक पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट अदालत में पेश करने को कहा है। मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान एवं न्यायमूर्ति एनएस धनिक की युगलपीठ ने ये निर्देश हरिद्वार के इकबाल पुर (धनश्री एग्रो प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड) चीनी मिल विवाद मामले में दिये हैं।

इस प्रकरण को हरिद्वार निवासी नितिन सिंह की ओर से एक जनहित याचिका के एक माध्यम से चुनौती दी गयी है। हरिद्वार के डीएम विजय शंकर पांडे वर्चुअल माध्यम से अदालत में पेश हुए। उन्होंने अदालत को बताया कि चीनी मिल को 28 करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई है। इसके अलावा गन्ना किसानों का 2017-18 और 2018-19 में दो साल का 145.04 करोड़ बकाया है।

वर्ष 2017-18 में 6482 किसानों की 40.30 करोड़ की देनदारी है जबकि 2018-19 में 11565 किसानों का 104.73 करोड़ रूपये की धनराशि चीनी मिल के प्रति बाकी है। कुल आय का पचास प्रतिशत यानी 14 करोड़ रुपए की धनराशि लगभग 18 हजार किसानों में वितरित करना नाकाफी है। ऐसे में अदालत ने 14 करोड़ की धनराशि को 6482 किसानों में वितरित करने का निर्णय लिया।

अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि शेष 14 करोड़ की धनराशि को पंजाब नेशनल बैंक और उत्तराखंड सहकारी बैंक की देनदारी के रूप में जमा कर दी जाए। जिलाधिकारी ने अदालत को यह भी बताया कि चीनी मिल के पास 312604 क्विंटल चीनी का पुराना स्टाक जमा है।

इसके बाद अदालत ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि चीनी मिल के आय-व्यय की पूरी जिम्मेदारी एक तेजतर्राज उपजिलाधिकारी को सौंपी जाए। जो पूरी आय-व्यय पर कड़ी नजर रखे। ताकि आने वाले समय में किसानों के बकाए का भुगतान किया जा सके। इसके साथ ही अदालत ने जिलाधिकारी को कहा कि मामले की प्रगति रिपोर्ट 14 दिसंबर तक अदालत में पेश करें और 15 दिसंबर को इस प्रकरण में अगली सुनवाई होगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.