Blog

खुशखबरी! PM ने बताया कब तक देशवासियों के लिए उपलब्ध हो जाएगी कोरोना वैक्सीन, कीमत के बारे में भी बताया

कोरोना महामारी की मौजूदा स्थिति के बारे में बात करने के लिए शुक्रवार को पीएम मोदी की अगुवाई में सर्वदलीय बैठक हुई है।

बैठक में पीएम ने वैक्सीन को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना की वैक्सीन अगले कुछ हफ्तों में तैयार हो जाएगी और इसके तैयार होने के बाद देश में टीकाकरण का काम शुरू हो जाएगा। पीएम ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की कीमत का निर्धारण जन स्वास्थ्य को प्राथमिकता मानकर राज्यों के साथ विचार-विमर्श के आधार पर किया जाएगा।

पीएम ने कहा कि विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से हुई बातचीत के आधार पर यह कहा जा सकता है कि देश में अगले कुछ हफ्तों में कोरोना की वैक्सीन तैयार हो जाएगी। वैक्सीन आने के बाद देश में इसके टीकाकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में एक और सवाल पर सबकी निगाहें टिकी हैं कि वैक्सीन की कीमत कितनी होगी।

उन्होंने कहा कि इसकी कीमत का निर्धारण जन स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता मानते हुए किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार राज्यों के साथ बात कर रही है और उनकी सलाह को भी इसमें तरजीह दी जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.