Blog

24 नवंबर को उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के सीएम से PM करेंगे चर्चा, कोरोना रोकथाम को लेकर देंगे दिशा निर्देश

देश में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार ने सबको डरा दिया है। यही वजह है कि अब प्रधानमंत्री ने एक बार फिर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने का निर्णय लिया है।

ये बैठक 24 नवंबर को होगी। इसमें उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत समेत सभी राज्य के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। ये बैठक वर्चुअल होगी। माना जा रहा है कि इस दौरान कोरोना से रोकथाम को लेकर प्रधानमंत्री आवश्यक दिशा निर्देश दे सकते हैं।

वहीं उत्तराखंड की बात करें तो किसी तरह का संक्रमण ना फैले इसे लेकर उत्तराखंड में भी दूसरे राज्यों से लगती हुए सीमाओं पर अब रैपिड जांच शुरू की जा रही है। खबरों की माने तो वर्चुअल आधार पर होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के साथ मुख्य सचिव ओमप्रकाश भी उपस्थित रहेंगे।

उत्तराखंड की बात करें तो राज्य में कोरोना के 376 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 7 लोगों की मौत भी हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 71,632 हो गई है। ताजा मामलों में से सर्वाधिक 133 देहरादून जिले में मिले जबकि हरिद्वार में 49, नैनीताल में 47 और पौडी गढवाल में 26 मरीज सामने आए।

महामारी से अब तक प्रदेश में 1162 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में आज 428 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए। अब तक कुल 65,530 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,298 है। प्रदेश में कोविड 19 के 642 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.