नैनीताल: मास्क नहीं पहनने पर महिला पर्यटक का कटा चालान, पुलिसवाले को भाई के IAS होने की दी धमकी

कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए सरकार ने नियम पहले के मुकाबले और कड़ा कर दिया है, लेकिन लोग उसका पालन करने को रोजी नहीं हैं।

यही वजह है त्योहार के मौसम से कोरोना ने जो रफ्तार पकड़ी वो अब भी बरकरार है। नैनीताल में घूमने आए पर्यटक बिना मास्क के घूम रहे हैं, जो कोरोना को दावत देने के जैसा है। पकड़े जाने पर चालान भरने की जगह पुलिसवालों से बहस कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक महिला पर्यटक का पुलिस ने दो सौ रुपये का चालान किया तो वह पुलिस से ही भिड़ गईं। बोली मेरा भाई आईएएस ऑफिसर है हिम्मत है तो चालान काटकर दिखाओ।

घटना तल्लीताल की है। यहां बिना मास्क सेल्फी ले रहे पर्यटकों को जब पुलिस ने टोका तो दिल्ली के पर्यटक पुलिस से ही उलझ गए। पुलिस ने चालानी कार्रवाई की बात कही तो दिल्ली के उत्तमनगर निवासी महिला पर्यटक कहने लगी कि मेरा भाई IAS आफिसर है। हिम्मत हो तो चालानी कार्रवाई कर लो। जब पुलिस ने महिला से थाने चलने की बात कही तब उसके होश ठिकाने आ गए। हालांकि इतनी बहस के बाद भी महिला ने मास्क नहीं पहना। इसके बाद उसका चालान कर महिल को छोड़ दिया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.