Blog

देश की राजधानी दिल्ली में भी सुरक्षित नहीं खाकी! ड्रग्स पैडलर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, गोलीबारी में 4 पुलिस कर्मी घायल

दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ है।

पुलिस इलाके में ड्रग पैडलर को पकड़ने गई थी, मगर वहां के स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया। इस हमले में दिल्ली पुलिस के चार जवान घायल हो गए हैं, जबकि आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दो अन्य घायल हो गए, जिनमें से एक की पहचान कुख्यात अपराधी के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तरी जिला) बृजेंद्र कुमार यादव ने मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए आईएएनएस को बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई, जब मादक पदार्थ तस्कर धर्मवीर उर्फ पल्ला को गिरफ्तार करने और उसके घर पर छापेमारी के लिए एक नारकोटिक्स टीम इंद्रपुरी पहुंची थी। हालांकि छापेमारी के वक्त आरोपी वहां मौजूद नहीं था।

डीसीपी ने कहा, पुलिस की टीम जैसे ही घर से बाहर आई, धर्मवीर करीब 50-60 लोगों के साथ लाठी और पत्थर लेकर सामने से आ गया। भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला किया और उन पर पथराव किया। उग्र भीड़ को देखकर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और हवा में गोलियां चलाईं। हालांकि यादव ने कहा कि दंगाइयों ने पुलिस पार्टी पर भी फायरिंग की। गोलीबारी के दौरान हिंसा कर रहे दो लोगों को गोली लगी।

यादव ने कहा, पुलिस दल का बचाव करने के प्रयास में, इंस्पेक्टर बृजपाल ने हमलावरों के पैरों को निशाना बनाकर गोलियां चला दीं। घायल हुए दो लोगों की पहचान अमित और शोएब के रूप में हुई है। ड्रग सरगना धर्मवीर का रिश्तेदार अमित पहले भी छह आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जिसमें लूट, डकैती और हत्या के प्रयास के मामले शामिल हैं।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शोएब की हालत नाजुक बताई जा रही है। डीसीपी ने कहा, अमित और शोएब दोनों उस भीड़ का सक्रिय हिस्सा थे, जिसने पुलिस पर हमला किया था। पुलिस फिलहाल शोएब के बारे में और जानकारी जुटा रही है। घटना में घायल हुए चार पुलिसकर्मियों में बृजपाल, एएसआई राजेश और कांस्टेबल रिंकू और विनोद शामिल हैं। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिंसक भीड़ के साथ हुई मुठभेड़ के इस बीच, धर्मवीर मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.