क्रिकेट से हाल ही में सन्यास लेने वाले हरभजन सिंह ने BCCI-धोनी पर फोड़ा आरोपों का सबसे बड़ा बम

क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों के बाद भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने बड़ा खुलासा किया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और पूर्व कप्तान एमएस धोनी राष्ट्रीय टीम से उन्हें बाहर करने के लिए जिम्मेदार थे। लंबे समय तक हरभजन भारत के प्रमुख स्पिनर रहे थे और अंतत: उन्होंने अपने बेहतरीन करियर के बाद संन्यास ले लिया। 41 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने पिछले दिसंबर में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। महान स्पिनर ने बीसीसीआई के कुछ अधिकारियों को लेकर खुलासा किया है।

हरभजन ने जी न्यूज को बताया, “किस्मत ने हमेशा मेरा साथ दिया है। बस कुछ बाहरी कारक मेरे पक्ष में नहीं थे और शायद, वे पूरी तरह से मेरे खिलाफ थे। इसका कारण यह है कि जिस तरह से मैं गेंदबाजी कर रहा था या जिस गति से मैं आगे बढ़ रहा था। मैं 31 साल का था जब मैंने 400 विकेट लिया था और अगर मैं 4-5 साल और खेलता, तो शायद मैं 100-150 या उससे अधिक विकेट और लिए होते।”

उन्होंने आगे कहा, “हां, एमएस धोनी तब कप्तान थे लेकिन मुझे लगता है कि यह बात धोनी के सिर से ऊपर थी। कुछ हद तक, कुछ बीसीसीआई अधिकारी थे जो इसमें शामिल थे और वे नहीं चाहते थे कि मुझे कप्तान से कोई समर्थन प्राप्त हो, लेकिन एक कप्तान कभी भी बीसीसीआई से ऊपर नहीं हो सकता। बीसीसीआई के अधिकारी हमेशा कप्तान, कोच या टीम से बड़े रहे हैं।”

हरभजन ने कहा, “धोनी के पास अन्य खिलाड़ियों की तुलना में बीसीसीआई का ज्यादा समर्थन था और अगर बाकी खिलाड़ियों को भी उसी तरह का समर्थन मिलता, तो वे भी खेलते। ऐसा नहीं था कि बाकी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करना भूल गए या किया नहीं।”

भज्जी ने कहा, “हर खिलाड़ी भारत की जर्सी पहनकर संन्यास लेना चाहता है लेकिन किस्मत हमेशा आपके साथ नहीं होती और कभी-कभी आप जो चाहते हैं वह नहीं होता है। आपने वीवीएस (लक्ष्मण), राहुल (द्रविड़) और वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ियों को देखा होगा, जिन्होंने मौका न मिलने पर संन्यास ले लिया था।”

हरभजन ने अपने जीवन पर बायोपिक बनने की इच्छा भी जताई। हरभजन ने कहा, “मैं अपने जीवन पर एक फिल्म या वेब सीरीज बनाना चाहता हूं ताकि लोग मेरी कहानी के बारे में जान सके कि मैं किस तरह का आदमी हूं और मैं क्या करता हूं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

7 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.