Blog

देश में तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, बोले- सरकार ने ठाना है, जनता को…

देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। देश के कुछ हिस्सों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई।

उधर, केंद्र की मोदी सरकार ने इस मुद्दे पर अपना पल्ला झाड़ लिया है। सरकार का कहना है कि तेल की कीमतों के बढ़ने में उसका कोई रोल नहीं है। इस मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “मोदी सरकार ने ठाना है, जनता को लूटते जाना है, बस ‘दो’ का विकास कराना है।”

इससे पहले, पहली बार राहुल गांधी ने कुछ इसी अंदाज में लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार, ‘हम दो, हमारे दो’ की है। राहुल गांधी का इशारा पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, अडाणी और अंबानी की ओर थी। उन्होंने संसद में कहा कि यह सरकार इन्ही चार लोगों के लिए और उनके हिसाब से काम कर रही है। इस ट्वीट में भी राहुल गांधी ने ‘दो’ का जिक्र किया है। कहा जा रहा है कि इस ‘दो’ का मतलब उनका इशारा अडाणी और अंबानी की ओर है।

गौरतलब  है कि बजट में सरकार ने तेल पर सेस लगाया था। इसके बाद यह संभावना जताई जा रही थी कि इसका असर सीधे तौर पर जनता की जेब पर पड़ेगा। हालांकि, सरकार ने साफ कहा था कि इसका असर जनता की जेब पर नहीं पड़ेगा। लेकिन बजट पेश होने के बाद से लगातार तेल की कीमतों में उछाल आया है। अगर सरकार चाहे तो टैक्स कम कर जनता को राहत दे सकती है, लेकिन इस पर अब तक सरकार का कोई बयान नहीं आया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.