Categories: India NewsNews

ऋषि कुमार शुक्ला CBI के निदेशक नियुक्त, कुछ दिन पहले कमलनाथ सरकार ने DGP पद से हटाया था

ऋषि कुमार शुक्ला को सीबीआई का निदेशक नियुक्त किया गया है। सेलेक्ट कमेटी ने उनके नाम पर मुहर लगाई है। उनका कार्यकाल दो साल का रहेगा। 

ऋषि कुमार मध्य प्रदेश कैडर के 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे मध्य प्रदेश के डीजीपी थे, लेकिन कमलनाथ सरकार ने उन्हें 29 जनवरी को राज्य के डीजीपी पद से हटा दिया था। जुलाई 2016 से वे मध्य प्रदेश में के डीजीपी थे।

सेलेक्ट कमेटी के सदस्यों में से एक कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन ने सीबीआई निदेशक के पद पर ऋषि कुमार शुक्ला की नियुक्ति का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी जांच संबंधी मामलों में ऋषि कुमार को कम अनुभव है।

घूसकांड में विवाद के बाद सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा और स्पेशल निदेशक राकेश अस्थाना के आमने-सामने होने पर केंद्र सरकार ने आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेज दिया था। आलोक वर्मा को छुट्टी भेजने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। जनवरी के शुरूआत में सुप्रीम कोर्ट ने आलोक वर्मा को सीबीआई के निदेशक पद बहाल कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि सीबीआई निदेशक को हटाने या छुट्टी पर भेजने का अधिकार सेलेक्ट कमेटी के पास है न कि केंद्र सरकार के पास।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआई के निदेशक पद पर आलोक वर्मा को बहाल करने के बाद पीएम मोदी की अध्यक्षता में सेलेक्ट कमेटी की बैठक हुई थी। बैठक के बाद सेलेक्ट कमेटी ने आलोक वर्मा को निदेशक पद से हटा दिया था। 10 जनवरी से सीबीआई का निदेशक पद खाली था। इस बीच नागेश्वर राव अंतरिम निदेशक के तौर पर कार्यभार संभाल रहे थे। इस बीच सीबीआई का निदेशक नहीं चुनने पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार भी लगाई थी। इसके बाद हुई सेलेक्ट कमेटी की में ऋषि कुमार को सीबीआई के निदेशक के रूप में नियुक्त करने फैसला लिया गया है।

कौन हैं ऋषि कुमार शुक्ला?

ऋषि कुमार शुक्ला मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं। उन्होंने 1983 में भारतीय पुलिस सेवा ज्वॉइन किया था। उनकी पहली पोस्टिंग सीएसी रायपुर में हुई थी। इसके बाद उन्होंने मंदसौर और शिवपुरी जिले के एसपी का कार्यभार संभाला था। ऋषि कुमार 2009 से 2012 तक एडीजी इंटेलिजेंस भी रहे। इसके बाद उन्हें 2016 में मध्य प्रदेश का डीजीपी बनाया गया।

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

7 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.