Categories: IndiaIndia NewsNews

दीदी के गढ़ में पीएम को सुनने उमड़ा जनसैलाब, भगदड़ मचने से कई घायल

पश्चिम बंगाल के 24 पर्गना के ठाकुरनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित किया। यहां पीएम को सुनने बड़ी तादाद में लोग पहुंचे जिसकी वजह से मैदान छोटा पड़ गया।

लोगों को संबोधित करते हए पीएम ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। पीएम ने तृणमूल कांग्रेस पर हिंसा फैलाना का आरोप लगाया। पीएम ने कहा कि अब समझा आया कि दीदी हिंसा पर क्यों उतर आई हैं? पीएम ने कहा ”ये आपका प्यार है जिसके डर की वजह से लोकतंत्र बचाने का नाटक करने वाले लोग हिंसा पर उतर आए हैं।”

लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को पेश किए गए आम बजट की तारीफ की। पीएम ने कहा कि ये तो बस शुरुआत है। बीजेपी के सत्ता में आने पर उनकी सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। जिससे किसानों, युवाओं और कामगारों की हालत और बेहतर होगी। किसानों को सालाना 6 हजार रुपये मिलने के बजट में सरकार के ऐलान का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि 2 हजार रुपये की पहली किश्त जल्त किसानों के खात में आनी शुरू हो जाएगी जिससे किसानों को बहुत मिलेगी। बता दें कि सरकार ने 2 हेक्टेयर से कम जमीन वाले किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का का ऐलान किया है। ये रुपये किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये करके तीन किश्त में आएंगे।

मध्यप्रदेश में किसानों की कर्जमाफी को लेकर पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम ने मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार पर किसानों के भोलेपन का फायदा उठाने का आरोप लगाया। पीएम ने कहा सिर्फ कुछ किसानों को ही कर्जमाफी का फायदा मिलता है। इसके बाद किसान फिर से कर्जदार हो जाते हैं। इसलिए जनता को सरकारों की नीयत, नीति और निष्ठा में अंतर करना पड़ेगा।

पीएम की रैली में मची भगदड़

प्रधानमंत्री की रैली में भारी भीड़ की वजह से भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। जिसकी वजह से पीएम को जल्द ही अपना भाषण खत्म करना पड़ा। पीएम ने लोगों से अपनी जगह बने रहने की अपील भी की, लेकिन उनकी इस अपील का लोगों पर कोई असर नहीं हुआ। पीएम को सुनने आए लोगों ने कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दिया। इस दौरान कई महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हो-हल्ला होने के बाद पीएम ने ये कहते हुए अपना भाषण बंद कर दिया कि उन्हें दूसरी रैली में जाना है। आपको बता दें कि पिछले साल 16 जुलाई को पश्चिम बंगाल के ही मिदनापुर में एक जनसभा के दौरान पीएम का मंच टूट कर गिर गया था। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.