राहुल गांधी की बात को आखिरकार RSS ने किया स्वीकार! RSS के सरकार्यवाह ने दिया बड़ा बयान

राहुल गांधी जिन मुद्दों को देश के लिए अब तक सबसे बड़ा बता रहे थे। उस पर अब RSS ने भी हामी भर दी है।

और वो मुद्दे हैं देश में बढ़ती बेरोजगारी और गरीबी का। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बयान बाद RSS के सरकार्यवाह दतात्रेय होसबले ने देश में गरीबी, बेरोजगारी और अमीर-गरीब के बीच लगातार बढ़ती जा रही आय की असमानता को राक्षस जैसी चुनौती बताया है और इस पर चिंता जाहिर की है।  

दतात्रेय होसबोले ने कहा कि पिछले 75 सालों में देश ने कई क्षेत्रों में बेहतरीन उपलब्धि हासिल की है, लेकिन देश में गरीबों की संख्या, बेरोजगारी की दर और आय की असमानता अभी भी राक्षसों की तरह चुनौती बनी हुई है और इसे खत्म करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि कहा देश में आज 20 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं। वहीं, 23 करोड़ लोगों की प्रतिव्यक्ति आय 375 रुपये से भी कम है। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी की दर 7.6 प्रतिशत है और चार करोड़ लोग बेरोजगार हैं। देश के ग्रामीण और शहरी दोनों ही जगहों पर उन्होंने बेरोजगारी की स्थिति को चिंताजनक बताया। उहोंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में 2.2 करोड़ लोग बेरोजगार हैं जबकि शहरी क्षेत्रों में 1.8 करोड़ लोग बेरोजगार हैं। ये वो मुद्दे हैं जिन्हे राहुल गांधी पिछले कई सालों से लगातार उठा रहे हैं। अब आरएसएस ने भी इन मुद्दों को देश के लिए गंभीर बताया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.