Blog

उत्तराखंड में फिर हुआ बड़ा हादसा, केदारनाथ में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, सवार थे 6 यात्री

उत्तराखंड में एक बार फिर हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। इस बार एक हेलीकॉप्टर केदारनाथ में क्रैश हुआ है।

खबरों को मुताबिक, यह हेलीकॉप्टर 6 यात्रियों को लेकर लैंड कर रहा था। इसी दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश कर गया। हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा जमीन से टकराया और क्षतिग्रस्त हो गया है। हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

पिछले दो महीने के भीतर यह तीसरा हेलीकॉप्टर है जो उत्तराखंड क्रैश हुआ है। इससे पहले उत्तरकाशी के मोरी तहसील में हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था। बादल फटने के बाद इलाके में भारी तबाही मची थी। इसके बाद बड़े स्तर पर इलाके में राहत और बचाव का काम चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक हेलीकॉप्टर सेब की पेटियों को सड़क तक पहुंचाने वाली ट्रॉली की तार में उलझ कर क्रैश हो गया। जमीन पर गिरते ही हेलीकॉप्टर में भीषण आग लग गई थी। हेलीकॉप्ट में सवार पैयलट समेत तीन लोग की मौत हो गई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.