HOWDY MODI: अमेरिका की धरती पर मोदी का जादू, 5 प्वाइंट में समझिए मोदी के भाषण की बड़ी बातें

टेक्सस के ह्यूस्टन में पीएम मोदी का मेगा शो हुआ तो दुनिया देखती रह गई। अमेरिका में ये हिंदुस्तानियों के बीच किसी भी प्रधानमंत्री का अब तक का सबसे लोकप्रिय शो था। पूरा नजारा देखते ही बन रहा है। जितना शानदार पीएम का शो था। उतना ही जानदार उनका भाषण।

पीएम ने अमेरिका की धरती से पाकिस्तान पर हमला बोला। उन्होंने 370 का भी जिक्र किया। NRG स्टेडियम में अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों ने पीएम मोदी का जबरदस्त अभिवादन किया। 5 प्वाइंट में आपको पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें बताते हैं।

1. आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर प्रहार

पीएम मोदी ने अमेरिका की धरती से पाकिस्तान पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को अपनी विदेश नीति का हिस्सा बनाने वाले देश आज विश्व के सामने बेनकाब हो चुका है। पीएम ने कहा कि आतंकवाद को लेकर भारत अब आखिरी लड़ाई की तरफ बढ़ रहा है और बहुत जल्द इस पह विजय हासिल कर लेगा। पीएम मोदी ने अपने भाषण में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का साथ देने के लिए अमेरिका और इजरायल की जमकर तारीफ की।

2- अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती से कौन वाकिफ नहीं है। इस इवेंट में दोनों की जुगलबंदी देखते ही बन रही थी। अपने भाषण में भी पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ के पुल बांधे। उन्होंने क हा कि भारत में हम राष्ट्रपति ट्रंप से बहुच अच्छी तरह से जुड़े हैं। अमेरिका में अबकी बार ट्रंप सरकार। पीएम ने कहा कि मैं ट्रंप के नेतृत्व क्षमता और अमेरिका के प्रति जुनून की प्रशंसा करता हूं।

3- 5 ट्रिलियन इकॉनमी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर भारत को 5 ट्रिलियन इकोनॉमी की बात कही। उन्होंने कहा कि 5 ट्रिलियन इकॉनमी के लिए न्यू इंडिया का सफर और प्रेसिडेंट ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका की इकोनॉमिक ग्रोथ को पंख लगा देंगे। पीएम ने आर्थिक मंदी के बीच भारत के तेज आर्थिक विकास के लिए सरकार द्वारा की जा रही कोशिशों की तारीफ की।

4- भ्रष्टाचार खत्म करने पर जोर

मोदी पीएम बनने से पहले ही देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात करते आए हैं। अमेरिकी की धरती पर अपनों के बीच उन्होंने इस मुद्दे को उठाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने देश की लगभग 3.5 लाख फर्जी कंपनियों की पहचान करके उनका समाप्त किया गया है। देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति देकर अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाया गया है।

5- आर्टिकल 370 का फेयरवेल

पीएम ने अमेरिका में 370 हटाने को सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि 70 साल से चले आ रहे भारत के एक कानून आर्टिकल 370 को खत्म कर दिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा आर्टिकल 370 ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को विकास और समान अधिकारों से वंचित रखा था। इसका फायदा आतंकवादी और अलगाववादी ताकतें उठा रही थीं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

7 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.