बिहार में कोरोना की तीसरी लहर ने पकड़ी रफ्तार, युवाओं को लेकर परेशान करने वाली रिपोर्ट आई सामने!

बिहार में कोरोना की तीसरी लहर अब रफ्तार पकड़ ली है। आंकड़ों पर गौर करें तो राज्य में कोरोना के तीसरे चरण में सभी आयु वर्ग के लोग संक्रमित हो रहे हैं।

लेकिन संक्रमित होने वालों में सबसे अधिक युवा हैं। बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों पर गौर करें तो राज्य में 30 से 39 वर्ष आयु वर्ग के संक्रमितों की संख्या 23.90 प्रतिशत है, जबकि 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के संक्रमितों की संख्या 28 प्रतिशत है। दिसंबर से लेकर अब तक राज्य में जितने लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उनमें 40 से 49 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का प्रतिशत 15.20 है, जबकि 50 से 59 वर्ष के आयु वाले 12.50 प्रतिशत लोग संक्रमित हुए हैं।

राज्य में 60 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र वाले संक्रमित होने वाले मात्र 8.60 प्रतिशत है। संक्रमित होने वालों में बच्चों की संख्या सबसे कम है। तीसरे चरण में 0 से 9 वर्ष के 1.9 प्रतिशत लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 10 से 19 आयु वर्ग के 10 प्रतिशत लोग संक्रमित हुए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्यभर में पिछले 24 घंटे में 5,908 नए मामले मिले हैं, जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या 25,051 हो गई है।

राज्य में सबसे अधिक 2,202 नए मरीज पटना में मिले हैं, जबकि बेगूसराय में 162, भागलपुर में 210, भोजपुर में 107, दरभंगा में 232, गया में 160, जमुई में 180, जहानाबाद में 132, मधुबनी में 133, मुंगेर में 154, मुजफ्फरपुर 264, नालंदा में 127, सहरसा में 114, समस्तीपुर में 249 तथा सारण में 122 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान 1,88,133 सैंपलो की जांच की गई। इस दौरान राज्य में 5 संक्रमितों की मौत हो गई जबकि 1,790 संक्रमित संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.