Third Test: लंच तक टीम इंडिया का स्कोर 130/4, साउथ अफ्रीका पर 143 रनों की बनाई बढ़त

न्यूलैंड्स में तीन मैचों की आखिरी टेस्ट में तीसरे दिन लंच तक भारत ने 43 ओवरों में चार विकेट खोकर 130 रन बना लिए हैं।

इसके साथ ही साउथ अफ्रीका पर भारतीय टीम ने 143 रनों की बढ़त बना ली है। कप्तान विराट कोहली (28) और ऋषभ पंत (51) रन बनाकर नाबाद वापस लौटे हैं। मेजबान टीम के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और मार्को जेनसेन ने भारत को पहले सत्र में शुरुआती झटके दिए। तीसरे दिन के शुरुआती सत्र में भारत 57/2 रन से आगे खेलना शुरू किया और जेनसेन के पहले ही ओवर के दूसरी गेंद पर पुजारा को आउट कर दिया। इसके बाद, पांचवें स्थान पर आए अजिंक्य रहाणे भी एक बार फिर फेल साबित हुए और रबाडा की गेंद पर स्लिप में कप्तान एल्गर के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए।

छठे नंबर पर आए ऋषभ पंत ने कप्तान कोहली के साथ मिलकर पारी को संभाला और दोनों ने मिलकर तेजी से रन बनाने शुरू किए। इस दौरान, पंत ने एक के बाद एक चौके लगाए। वहीं दूसरी छोर से कप्तान कोहली ने धैर्य के साथ खेला और हर बाहर जाती गेंदों से दूरी बनाई। दोनों ने मिलकर भारत के लिए महत्वपूर्ण 50 रनों की साझेदारी भी पूरी की।

इस बीच, 42वें ओवर में केशव महाराज की गेंद पर पंत ने लंबा छक्का लगाया, जिसके बाद वह 48 रन पर पहुंच गए। इसके अगले ही ओवर में पंत ने 57 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद लंच तक भारत ने चार विकेट खोकर 130 रन जोड़े। कप्तान कोहली (28) और पंत (51) ने मिलकर 147 गेंदों में 72 रनों की साझेदारी कर क्रीज पर मौजूद हैं।

इससे पहले, दूसरे दिन के तीसरे सत्र में दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 210 रनों पर ढेर करने के बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 57 रन पहुंचा था। कप्तान कोहली (14) और पुजारा (9) ने 69 गेंदों में 33 रनों की साझेदारी कर क्रीज पर मौजूद थे और दक्षिण अफ्रीका पर 70 रनों की बढ़त मिली हुई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.