Blog

किसानों ने उत्तराखंड के योगेश को जमकर पीटा, फिर कहवाई हत्या वाली बात? युवक का सनसनीखेज खुलासा

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में गोली चलाने और 4 लोगों की हत्या की कहानी बताने वाले उत्तराखंड के रहने वाले योगेश ने अब नया खुलासा किया है।

योगेश ने बताया है कि शुक्रवार देर रात जो प्रेस कॉन्फ्रेंस में उसने बात कही थी वो सब झूठी थी। अपने इस कबूलनामे में योगेश ने कहा कि “मैने झूठी कहानी बनाई थी” योगेश ने आगे कहा कि किसानों ने उसके साथ मारपीट की और जबर्दस्ती एक झूठी कहानी बनवाएगी। योगेश का कहना है कि उसे जान से मारने की धमकी दी गयी थी। योगेश ने आरोप लगाया कि किसानों ने उसके साथ मार पीट की और जान से मारने की धमकी भी दी गई। उसके साथी अभी भी किसानों के कब्जे में हैं। योगेश ने आगे कहा कि राई थाने के एसएचओ द्वारा ट्रेनिंग देने की बात भी किसानों के कहने पर कही थी।

इससे पहले देर रात सिंघु बॉर्डर पर जमे किसानों ने एक शख्स को मीडिया के सामने पेश किया और दावा किया है कि चार किसान नेताओं को मारने की साज़िश थी। सिंघु बॉर्डर से पकड़े गए संदिग्ध ने खुलासा किया है 26 तारीख को जब किसान ट्रैक्टर परेड के लिए आगे बढ़ते तो उन्हें गोली मारने का ऑर्डर था। सोनीपत के रहने वाले योगेश नाम के आरोपी ने इस साज़िश में राई थाने के एसएचओ के शामिल होने का दावा किया है। संदिग्ध का कहना है कि इस अधिकारी ने 26 जनवरी को कुछ गलत होने पर मंच पर बैठने वाले चार किसान नेताओं को गोली मारने की साजिश रची है। अधिकारी ने उन चार नेताओं की तस्वीर भी साझा कर रखी है

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

3 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

3 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.