कल उत्तराखंड को मिलेगा नया सीएम, त्रिवेंद्र रावत ने भी दी मंजूरी

उत्तराखंड के इतिहास में 24 जनवरी यानि रविवार का दिन बहुत खास होने वाला है। 24 जनवरी नेशनल गर्ल चाइल्ड डे के मौके पर हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनेंगी।

इस दौरान वो सरकारी कामकामज जिसमें अटल आयुष्मान योजना, स्मार्ट सिटी परियोजना, पर्यटन विभाग की होमस्टे योजना और दूसरे विकास परियोजनाएं की समीक्षा करेंगी। सृष्टि उत्तराखंड की समर कैपिटल गैरसैंण से शासन करेंगी। समीक्षा योजनाओं के साथ ही सीएम ऑफिस का कामकाज भी देखेंगी। इस दौरान उत्तराखंड सरकार के अलग-अलग विभागों के अधिकारी अपनी योजनाओं पर पांच मिनट का प्रजेंटेशन देंगे।

कार्यक्रम में सभी आला अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मुख्य सचिव को एक पत्र लिखा है। आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने कहा है कि कार्यक्रम राज्य विधानसभा भवन में दोपहर 12 से 3 बजे तक होगा। नेगी ने कहा कि आयोग ने बाल सभा का गठन किया है। देश में पहली बार होने ऐसा होने जा रहा है, जब सीएम के रहते हुए कोई और एक दिन लिए प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा। सृष्टि गोस्वामी को 2018 में बाल विधानसभा संगठन में बाल विधायक भी चुना गया था।

कौन हैं सृष्टि गोस्वामी?
सृष्टि गोस्वामी, फिलहाल में उत्तराखंड की बाल विधान सभा की मुख्यमंत्री हैं। वो हरिद्वार जिले के दौलतपुर गांव की रहने वाली हैं और उनके पिता प्रवीण एक व्यापारी हैं और परजून की दुकान चलाते हैं जबकि मां सुधा गोस्वामी गृहिणी हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

2 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

3 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.