Blog

उधम सिंह नगर में डकैती से दहशत, आधी रात घर में घुसलकर हत्या की, जेवर लूटे

पिपलिया गांव में दोनों पक्षों के बीच करीब 50 राउंड गोलियां चलने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तीन लोग घायल हो गए।

उधम सिंह नगर में डकैती की दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। क्रशर के लेनदे के विवाद को लेकर बाजपुर ब्लॉक के कनिष्ठ उप प्रमुख तजिंदर सिंह जंटू और हल्द्वानी-बाजपुर बस यूनियन के अध्यक्ष नेत्रपाल शर्मा के गुट आमने-सामने आ गए। पिपलिया गांव में दोनों पक्षों के बीच करीब 50 राउंड गोलियां चलने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और कनिष्ठ उप प्रमुख तजिंदर सिंह जंटू समेत एक ही पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पूरा विवाद ठेके के लिए क्रशर के लेनदेन को लेकर था।

पुलिस के मुताबिक तजिंदर की तहरीर पर हत्या और शर्मा पक्ष की तहरीर पर डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनमें एक पक्ष से एक और दूसरे पक्ष से चार लोग नामजद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक देर रात करीब 12 बजे कनिष्ठ उप प्रमुख तजिंदर सिंह जंटू अपने दस-बारह अन्य साथियों को लेकर सुल्तानपुर पट्टी के गांव पिपलिया निवासी नेत्रपाल शर्मा के आवास पर गए। वहां लेनदेन को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। इस पर दोनों ओर से हथियार निकल आए। देखते ही देखते दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। गोली लगने से कनिष्ठ उपप्रमुख के साथ आए मिलक खानम (रामपुर) निवासी कुलवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तजिंदर सिंह, मोहित अग्रवाल, हरप्रीत सिंह घायल हो गए। गोली चलने की सूचना पर बाजपुर, केलाखेड़ा, सुल्तानपुरपट्टी आदि क्षेत्रों की पुलिस के साथ ही एसपी चंद मोहन, सीओ वंदना वर्मा, कोतवाल प्रवीण कोश्यारी, चौकी इंचार्ज प्रकाश कोहली मौके पर पहुंच गए। घायलों को बाजपुर सीएचसी लाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने कुलवंत का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। एसपी चंद्रमोहन ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया है, जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर पर डकैती की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कनिष्ठ उपप्रमुख तजिंदर सिंह जंटू ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि मंगलवार देर रात एक करोड़ 80 लाख रुपये के लेनदेन के लिए नेत्रपाल शर्मा के बुलावे पर उनके घर गए थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.