उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के दिलदार नगर थाना इलाके में एक शख्स की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दिलदार नगर थाना इलाके में एक व्यक्ति की हत्या से हड़कंप मच गया।

45 साल एक व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। यह मामला दिलदार नगर थाना क्षेत्र के फूली ग्राम पंचायत अंतर्गत शेरपुर गांव का है। मुसहर बस्ती के पूरब गेहूं के खेत में जमानिया कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मद पुर निवासी बदरे आलम खान 45 वर्ष पुत्र मोहम्मद मोबीन खान की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिवार वालों ने बताया कि बदरे आलम के मोबाइल पर रात करीब 9:00 बजे किसी का फोन आया इसके बाद वह बाइक से घर से निकल गए। घंटे बाद घर नहीं पहुंचने पर स्वजन को चिंता सताने लगी। स्वजन ने पुणे ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन उनका कहीं अता-पता नहीं चलने पर उन्होंने जमानिया कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

इस बीच कुछ युवकों को बुधवार की भोर में शेरपुर से कतार देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर गेहूं के खेत में एक बाइक के पास खून से लथपथ शव दिखाई दिया। लोगों ने 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। इधर शव मिलने की सूचना पाकर बदहवास पर्यंत रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने उसकी पहचान बदरे आलम के रूप में की। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बदरे आलम को किसी धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या की गई है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूचना मिलने के बाद एसपी राम बदन सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बदरे आलम के चेहरे और पीठ पर धारदार हथियार से वार किया गया था। खबरों के मुताबिक, पोखरे के पट्टे की विवाद में बदरे आलम की हत्या की गई है। बदरे आलम की पत्नी तमन्ना ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के पूर्व प्रधान पति अब्बास और उनके पुत्र भांजा द्वारा कई बार जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसकी शिकायत जमानिया पुलिस और एसपी को पत्र देकर अवगत भी कराया गया था अगर पुलिस मामले को गंभीरता से संज्ञान में ली होती तो शायद यह हत्या नहीं होता।

मोहम्मद पुर गांव निवासी बदरे आलम की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके मोबाइल को कब्जे में लेकर सर्विलांस के सहारे हत्यारों तक पहुंचने में जुट गई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है कि आखिर रात 9:00 बजे बदरे आलम के मोबाइल पर किसका फोन आया था और वह घर से किससे मिलने जा रहे थे। बुधवार की सुबह फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य संकलन किया।

(न्यूज़ नुक्कड़ के लिए यूपी के गाजीपुर से इजहार खान की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

7 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.