उत्तराखंड के जोशीमठ में बिगड़े हालात पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक उच्चस्तरीय बैठक की।
इस मीटिंग में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, आरके सिंह, भूपेंद्र यादव और गजेंद्र शेखावत समेत नॉर्थ और साउथ ब्लॉक के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में गृह सचिव अजय भल्ला, बीआरओ और एनडीआरएफ के अधिकारी भी मौजूद रहे। खबरों के अनुसार, बैठक में जोशीमठ में हो रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी साझा की गई। इसके अलावा आगे की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
जोशीमठ में भू-धंसाव को लेकर वहां संकट की स्थिति बरकरार है। मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं। जोशीमठ के पल-पल के घटनाक्रमों और आवश्यक कार्यवाहियों पर केंद्रीय नेतृत्व भी नजर बनाए हुए हैं। वहीं, सीमा प्रबंधन सचिव डॉ. धर्मेंद्र सिंह गंगवार के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय केंद्रीय टीम भी जोशीमठ में हालात का जायजा ले रही है।
इससे पहले बुधवार को अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर भी बात की थी और राज्य सरकार को जोशीमठ के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया था। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी जोशीमठ भूमि धंसने के मुद्दे पर सीएम से बात की थी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.