उत्तराखंड: जोशीमठ पर सीएम धामी ने 13 जनवरी को बुलाई कैबिनेट की आपात बैठक

के आपदा प्रभावित परिवारों के लिए अधिक से अधिक मुआवजा दिए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

इसके साथ ही प्राधिकरण को लेकर भी सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में जोशीमठ जैसे अन्य क्षेत्रों में बसे गांव और कस्बों का नए सिरे से सर्वे कराया जाने को लेकर भी निर्णय लिया जाना है।

जोशीमठ मामले पर राज्य सरकार केंद्र के साथ मिलकर युद्ध स्तर पर काम कर रही है। इस बैठक में जोशीमठ को लेकर कुछ जरूरी निर्णय लिये जा सकते हैं। इस क्षेत्र में चलने वाले पावर प्रोजेक्ट्स और आपदा प्रभावितों को लेकर कुछ बड़े फैसले हो सकते हैं। सरकार जोशीमठ के सभी प्रभावित परिवारों को किसी अन्य जगह पर पुनर्वास करने का रोड मैप बना चुकी है। लिहाजा पुनर्वास के प्रावधानों में भी कुछ बदलाव किए जाने संबंधी प्रस्ताव पर भी इस बैठक में मुहर लग सकती है।

कुल मिलाकर जोशीमठ में आई आपदा को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह से गंभीर नजर आ रही है। देर से ही सही लेकिन राज्य सरकार आपदा प्रभावित सभी परिवारों को किसी अन्य जगह पर पुनर्वास किए जाने का निर्णय भी ले चुकी है। इसके लिए जमीन भी तलाशी ली गई है। लिहाजा जिन जमीनों को पुनर्वास के लिए चुना गया है, उन जमीनों की भूगर्भीय जांच भी कराई जा रही है। सरकार तमाम मामलों पर गंभीरता से विचार कर रही है। इसी कड़ी में आपात कैबिनेट बैठक बुलाई जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.