उत्तर प्रदेश के जैनपुर के बीबीगंज बाजार में अंडा खाने की शर्त में एक शख्स की जा चली गई। अर्गुपुर कलां धौरहरा गांव के रहने वाले शुभाष यादव दोस्तों के साथ आंडे खाने के लिए गए थे।
बताया जा रहा है कि इस दौरान हंसी मजाक में सुभाष ने दोस्तों के साथ अंडे खाने की शर्त लगा ली। शर्त के मुताबिक, सुभाष को 50 अंडे खाने के साथ एक शराब की बोतल पीनी थी। इसके लिए उसे 2 हजार रुपये मिलना था। सुभाष ने अंडे खाने शुरू किए। 42 अंडे खाने के बाद सुभाष बेहोश हो गया। जैसे ही इस बात की सूचना परिजनों को मिली वो मौके पर पहुंचे। सुभाष को इलाज के लिए लखनऊ के पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, मृतक के परिजनों ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार कर दिया है। परिजनों का कहना है कि सुभाष की मौत ब्रेन हैमरेज की वजह से हुई है। सुभाष की मौत से उसके घर में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि सुभाष ने इसी साल दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से चार बेटियां होने के बाद उसने बेटे की चाहत में दूसरी शादी की थी। परिजनों के मुताबिक, उसकी दूसरी पत्नी गर्भवती है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.