सांसद अजय टाम्टा ने नए कृषि कानूनों के क्या फायदे गिनाए?

अल्मोड़ा से सांसद अजय टाम्टा ने भी कृषि कानूनों को लेकर सरकार का पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि ये कानून किसानों के लिए फायदेमंद है।

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन 25वें दिन भी जारी है। एक तरफ किसान बिल वापस लेने की मांग पर अड़े हैं। दूसरी तरफ सरकार के नुमाइंदे लोगों को इस बिल के फायदे गिनवा रहे हैं। अल्मोड़ा से सांसद अजय टाम्टा ने भी कृषि कानूनों को लेकर सरकार का पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि ये कानून किसानों के लिए फायदेमंद है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों के हित में कई कदम उठा चुकी है। इस बार भी नए कृषि कानून के जरिये किसानों की आय दोगुनी की जा रही है। आज किसानों को 6 हजार रुपए की किश्त दी जा रही है ताकि उन्हें खाद, बीज समेत अन्य सामान खरीद में आसानी हो, लेकिन विपक्ष किसानों के बहाने अपनी राजनैतिक रोटियां सेक रहे हैं।

टाम्टा ने कहा कि सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि किसान भाई-बहन कृषि कानून के फायदे जान लें और जैसे ही किसानों को इसकी सच्चाई पता लगेगी वे सरकार के साथ खड़े होंगे। अल्मोड़ा के सांसद ने कहा कि पहले भी राम मंदिर, नागरिक कानून और धारा 370 को लेकर विपक्ष ने देशभर में हंगामा किया था. यह महज विपक्ष की चाल है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.