देवभूमि का वो जिला जहां से 24 घंटे में आए कोरोना के सबसे कम केस, तेजी से रिकवर भी हो रहे हैं लोग!

एक ओर जहां उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बागेश्वर जिले से सबसे कम केस दर्ज किए गए हैं।

जी हां पिछले 24 घंटे में बागेश्वर में महज 4 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। जिले में अबतक कोरोना की चपेट में 1400 से ज्यादा लोग आ गए हैं। जिसमें से एक्टिव केस की संख्या 170 है। यानी लोग लगातार इस वायरस को मात भी दे रहे हैं।

वहीं जिले में अबतक इस वायरस को 1200 से ज्यादा लोग मात दे चुके हैं। जिले में अबतक इस वायरस से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक 46 हजार से ज्यादा लोगों के कोरोन टेस्ट हो चुके हैं। वहीं पूरे राज्य की बात करें तो पिछले 24 घंटे में राज्य में 464 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। जबकि अब तक 77,673 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

वहीं, अब तक 1413 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में अभी 6177 एक्टिव केस हैं। वहीं, नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 86,317 पहुंच गया है। बीते 24 घंटे के भीतर 5 लोगों की मौत हुई है। वहीं, रविवार के दिन 347 लोगों ने कोरोना को मात दी है। उत्तराखंड का रिकवरी रेट 89.99% पहुंच गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

5 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

5 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

5 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.