Blog

उत्तराखंड बीजेपी को जल्द मिलेगा नया ठिकाना! जेपी नड्डा आज करेंगे कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास

उत्तराखंड बीजेपी का लंबे समय का इंतजार अज खत्म हो गया। आज उत्तराखंड बीजेपी को जल्द नया पता मिल जाएगा।

आपको बता दें, दिल्ली में बैठे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तराखंड बीजेपी के नए कार्यालय का शिलान्यास करेंगे। जानकारी के मुताबिक जेपी नड्डा करीब 10.30 बजे इस कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे।

उत्तराखंड बीजेपी का अब नया पता देहरादून का रिंग रोड स्थित दफ्तर होगा। ये कार्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। देहरादून में कार्यालय निर्माण स्थल पर समारोह की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कार्यालय हाईटेक होने के साथ ही कई सुविधाओं से लैस होगा। यही नहीं इस कार्यालय को उत्तराखंड की संस्कृति का भी लुक देने की कोशिश की जाएगी। आपको बता दें, फिलहाल बलबीर रोड पर भाजपा का मुख्यालय है, लेकिन इसमें ज्यादा जगह ना होने के कारण पार्टी नया कार्यालय बनाने जा रही है। यह कार्यालय करीब 3 एकड़ भूमि पर बन रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.