रुड़की: शादी से ठीक पहले खुल गई दूल्हे की पोल! लड़की वालों ने जमकर पीटा, किया पुलिस के हवाले

रुड़की के गंगनहर कोतवाली के रामपुर गांव में एक लड़की की शादी हो रही थी। शादी से ठीक पहले दूल्हे की पोलपट्टी खुल गई। फिर क्या था लड़की वालों ने हंगामा खड़ा कर दिया।

शादी की रस्मों से पहले लड़की पक्ष को पता चला कि दूल्हा दो बच्चों का बाप है। फिर क्या था लड़की पक्ष ने दूल्हे और उसके परिजनों को पकड़क जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।  बताया जा रहा है कि रामपुर गांव की रहने वाली लड़की का रिश्ता बेलड़ा गांव के रहने वाले युवक से तय हुआ था। शादी से पहले लड़के वालों ने बताया था कि दूल्हा डॉक्टर है और खुद का डेंटल क्लीनिक चलाता है। ऐसे में लड़की वालों ने रिश्ते की रस्म पर दूल्हे के परिजनों को जेवर, कपड़े और करीब 80 हजार रुपए नगद दे दिए। शादी की तारीख 15 अक्टूबर तय की गई।

बताया जा रहा है कि शादी से 4 दिन पहले दूल्हे की पहली पत्नी लड़की के घर पहुंच गई और उन्हें पूरी जानकारी दी। लड़की पक्ष ने जब महिला की बातों की जांच की तो पूरा मामला सही निकला। बताया जा रहा है कि मामला खुलने के बाद बिरादरी दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया, लेकिन आरोप है कि युवक पक्ष समझौते से पीछे हट गया।

जैसे ही युवक और उसके परिजनों के रुड़की पहुंचने की खबर मिली लड़की पक्ष दूल्हे और उसके परिजनों को बंधक बनाया लिया और उनकी जमकर पिटाई। पिटाई के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। लड़की पक्ष का कहना है कि शादी में करीब 8 लाख रुपये खर्च हुआ है। उन्होंने दहेज में देने के लिए बुलेट भी खरीद ली थी। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से बात की जा रही है। अगर दोनों पक्षों में समझौता हो गया तो ठीक है वरना मामला दर्ज किया जाएगा।

gurubhai121

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.