Blog

उत्तराखंड में कोरोना के नए स्ट्रेन की दस्तक, दिल्ली तक मचा हड़कंप

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने उत्तराखंड में भी दस्तक दे दी है। राजधानी देहरादून में नए स्ट्रेन का पहला केस सामने आया है।

दिल्ली से आई जांच रिपोर्ट में मरीज में ब्रिटेन में मिले नये स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। फिलहाल मरीज को तीलू रौतेली छात्रावास स्थित कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट कर दिया गया है। खबरों के मुताबिक ब्रिटेन से आने वाले लोगों के संपर्क में आए देहरादून के छह लोगों ने अपनी कोरोना जांच कराई थी। कोरोना पॉजिटिव आने पर यही सैंपल नए स्ट्रेन की जांच के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए नई दिल्ली भेजे गए थे। इनमें से पांच लोगों की जीनोम सिक्वेसिंग रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जबकि एक की पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि मरीज के कुछ रिश्तेदार आयरलैंड से उनके पास दून आए थे। उनके जाने के बाद मरीज को कोरोना जैसे लक्षण नजर आए। जिस पर उन्होंने कोरोना जांच कराई थी।

कोरोना से लड़ाई के मोर्चे पर राहत की खबर ये है कि वायरस से संक्रमितों के आंकड़े में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से तीन मरीजों की मौत हुई है जो पिछले एक महीने में सबसे कम है। इसके साथ ही प्रदेश में मरीजों की कुल संख्या 94324 हो गई है। पिछले 24 घंटे के भीतर तीन मरीजों की मौत और 154 नए संक्रमित मिले हैं। देहरादून जिले में 40 कोरोना मरीज मिले हैं। हरिद्वार में 37, नैनीताल में 30, ऊधमसिंह नगर में 15, पौड़ी में नौ, टिहरी में छह, रुद्रप्रयाग में चार, बागेश्वर में चार, चमोली में तीन, चंपावत में तीन, उत्तरकाशी में दो, अल्मोड़ा जिला में एक संक्रमित मिला है। 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.