उत्तराखंड स्पेशल: कुमाऊं की ऐपण कला, पहाड़ को दिलाती है एक अलग पहचान!

ऐपण कुमाऊं की एक लोक चित्रकला की शैली है जो कि पहचान बन चुकी है कुमाऊं की गौरवशाली परंपरा है की।

अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनमोल परंपराओं को अपने में संजोए देवभूमि की अपनी एक अलग पहचान है। इस धरती पर एक से एक अनूठा लोकपर्व मनाया जाता है, जो यहां की प्रकृति, भूमि ,जंगल, देवताओं को समर्पित है। इसी के साथ ही यहां पर ऐसी कई सारी लोक कलाएं भी मौजूद है जो पहाड़ों की पहचान बन चुकी हैं। इन्हीं में से एक लोक चित्रकला है ऐपण। ऐपण परंपरा दीपावली के त्योहार में और समृद्ध हो जाती है। प्रदेश में शायद ही कोई ऐसा घर होगा, जहां ऐपण नहीं दिखते। लोकजीवन का एक हिस्सा ऐपण की अनूठी परंपरा सदियों से प्रचलित है।

क्या है ऐपण लोक कला?
कुमाऊं में कुछ खास मौकों जैसे दीपावली, देवी पूजन ,लक्ष्मी पूजन, शिवपूजन, शादी वगैरह पर घर की चोखटों, दीवारों, आंगनों, मंदिरों को ऐपण से सजाने की परंपरा है। परंपरागत ऐपण प्राकृतिक रंगों से बनाए जाते हैं। जैसे दीपावली के दिन घर पर बाहर सजी तुलसी दल से लेकर भीतर मंदिर तक छोटे-छोटे गोल आकार में लाल मिट्टी की पुताई की जाती है। इन गोलों में भीगे हुए चावल को सिलबट्टे में पीसकर तैयार किए बिस्वार से मां लक्ष्मी के पदचिन्ह बनाए जाते हैं। देहरी में और घर के दीवारों के निचले हिस्से में भी पांच से लेकर सात त्रिभुजाकार रेखाएं डाली जाती हैं। महिलाएं इसे अंगुलियों से ही तैयार करती हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.