Blog

उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का मीटर, कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ी

पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में तेजी से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। पहाड़ों में पिछले एक हफ्ते में कोरोना का ग्राफी तेजी से बढ़ा है।

मंगलवार को भी 43 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूबे में अब तक 409 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। मंगलवार को मिले संक्रमितों में से देहरादून में तीन, नैनीताल में दस, हरिद्वार में पांच, उधम सिंह नगर में दो, टिहरी में 14, अल्मोड़ा में तीन और पिथौरागढ़ में 14 पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा केस नैनीताल में ही हैं। जिले में 145 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। राहत की बात ये है कि अब तक 64 लोग इस बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं।

प्रदेश में कितने कंटेनमेंट जोन?

प्रदेश में लगातार कोरोना के केस सामने आने के साथ ही कंटेनमेंट जोन भी बढ़ रहे हैं। अब हरिद्वार जिले में चार नए इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके साथ ही देहरादून में एमडीडीए कॉलोनी का ईडब्ल्यूएस ब्लॉक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। राजधानी देहरादून में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। प्रदेश में फिलहाल 17 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

हर जिले का कोरोना मीटर

शहर                केस

अल्मोड़ा            15

बागेश्वर            08

चमोली             11

चंपावत             08

देहरादून            74

हरिद्वार            28

नैनीताल            145

पौड़ी                10

पिथौरागढ़          17

रुद्रप्रयाग            03

टिहरी              25

उधम सिंह नगर   50

उत्तरकाशी          10

प्राइवेट                 05

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 week ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 week ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.