केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखंड को दिया ‘तोहफा’, सीएम ने कहा शुक्रिया

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखंड को तोहफा दिया है।

हरिद्वार में अगले साल होने वाले कुंभ से पहले शहर को जोडऩे वाली चार सड़कों के मरम्मत और सौंदर्यीकरण के लिए केंद्र केंद्र सरकार ने करीब 154 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। केंद्रीय सड़क निधि (सीआरएफ) के तहत इन सड़कों के लिए 154 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें से 30.86 करोड़ रुपये की धनराशि शासन ने पास कर दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।

भोगपुर-रायसी रोड के सिंगल लेन और इंटरमीडिएट लेन से दो लेन के चौड़ीकरण को 40.93 करोड़ मंजूर किए गए हैं। इसमें से 8.19 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। सरायबसेड़ी रोड के किमी. एक से 21 तक चौड़ीकरण के लिए स्वीकृत 33.32 करोड़ की राशि में से 6.66 करोड़ रुपये जारी की गई है। वहीं देहरादून के अंतर्गत लंबरपुर-लांघा मोटर मार्ग पर शीतला नदी में 180 मीटर आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट निर्माण के लिए 13.18 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इसके लिए 2.64 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.