सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बागेश्वर को दी बड़ी सौगात! कई बड़ी घोषणाएं भी कीं

बागेश्वर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जिले को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने 1 अरब 11 करोड़ 87 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकापर्ण और शिलान्यास किया।

सीएम ने 6 करोड़ रुपये की लागत से बने बीजेपी दफ्तार का शुभारंभ किया। मंडलसेरा में बीजेपी कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने नव निर्मित बीजेपी कार्यालय के 12 कमरों और दो बड़े हाल का निरीक्षण किया।

मत्स्य, लोनिवि विश्व बैंक, ग्राम्य विकास, लघु डाल, संस्कृति विभाग, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, पेयजल निगम, लोनिवि, पीएमजीएसवाइ, शिक्षा विभाग, सिचाई, ऊर्जा निगम की योजनाओं का सीएम शिलान्यास किया। 14 योजनाओं का लोकार्पण और 27 योजनाओं का सीएम शिलान्यास किया। इसमें कपकोट और बागेश्वर विधानसभा की योजनाएं शामिल हैं।

इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कई बड़े ऐलान भी किए। सीएम ने कहा कि 9 नवंबर को राज्य गठन की वर्षगांठ के मौके पर किसानों के लिए नई योजना लांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत किसानों के लिए ब्याजमुक्त लोन और सौभाग्यवती योजना लागू की जाएगी। सीएम ने बताया कि सौभाग्यवती योजना के तहत पहली बार मां बनने पर जच्चा-बच्चा के लिए किट दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ये योजना सभी वर्गों की महिलाओं के लिए होगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.