Blog

पीएम नरेंद्र मोदी ने जैसलमेर में , सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तरकाशी में जवानों के साथ मनाई दिवाली, दिया ये संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल की तरह इस बार फिर बॉर्डर पर जवानों के साथ दिवाली मनाई और उनका उत्साह बढ़ाया।

पीएम राजस्थान में पाकिस्तान से सटे जैसेलमेर सीमा पर लोंगेवाला पोस्ट पहुंचे और जवानों को दिवाली की मिठाइयां बांटी। इस दौरान उन्होंने टैंक की सवारी की और बहादुर जवानों को संबोधित किया। प्रधामनमंत्री मोदी ने सैनिकों से कहा कि ‘आपका यही जोश, यही जुनून देश को आश्वस्त करता है।

 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी इस बार की दिवाली जवानों के साथ मनाई। वो उत्तरकाशी में आईटीबीपी कैम्प कोपांग और हर्षिल उत्तरकाशी में 9वीं बटालियन बिहार रेजिमेंट के बीच पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जवानों का हौंसला बढ़ाया। उन्होंने जवानों व उनके परिजनों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। 

जवानो के साथ दिवाली मनाने के दौरान सीएम ने कहा कि हमारी सेना और अर्द्ध सैनिक बलों के जवान सीमान्त और दुर्गम क्षेत्रों में देश की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं। इन सैनिकों की वजह से पूरा देश चैन की नींद सोता है।

सीएम ने कहा कि हमारे जवान अपने परिवारों से दूर रहकर देश की रक्षा के लिए जिस वीरता और साहस से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं इसके लिए वे निश्चित रूप से बधाई के पात्र है। 

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.