Blog

उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही, 3 लोगों की मौत, कई मकान ध्वस्त, इन जिलों में अगले 24 घंटे सावधान!

उत्तराखंड में भारी बारिश चरों तरफ तबाही का आलम है। जोरदार बारिश के चलते तीन लोगों की जान चली गई। कई जगहों भूस्खलन की वजह से राजमार्ग बंद हो गए हैं।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कई जिलों के विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पुलिस ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले के मदकोट क्षेत्र सोमवार रात बारिश के चलते एक जीप नदी में जा गिरी, जिससे दो युवाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

वहीं भूस्खलन की वजह से बद्रीनाथ और गंगोत्री को जोड़ने वाली सड़कों के अवरूद्ध हो जाने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए। पुलिस ने कहा कि हालांकि, इनमें से कई सड़कों को फिर से खोल दिया गया है। गंगोत्री राजमार्ग उत्तरकाशी जिले के बडेटी क्षेत्र में अवरुद्ध हुआ, जिसके कारण यातायात को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट करना पड़ा। देहरादून और मसूरी समेत कई शहरों में हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.