बीजेपी के इस दांव से SP-BSP में खलबली, अब क्या करेंगे माया-अखिलेश?

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बीएसपी को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए बीजेपी ने बड़ा दांव खेला है।

बीजेपी ने योगी सरकार में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे की जगह पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। राज्य के उप-मुख्यमंत्री रह चुके महेंद्रनाथ पांडे को मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद ये नियुक्ति की गई है।

54 वर्षीय स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश में पार्टी के ओबीसी चेहरे रहे हैं और अपने संगठनात्मक कौशल के लिए जाने जाते हैं। वो कुर्मी जाति से आते हैं। उनकी नियुक्ति को कुर्मियों को लुभाने के कदम के रूप में देखा जा रहा है, जो राज्य में प्रभावशाली पिछड़ी जातियों में से एक है।

पार्टी की कोशिश ओबीसी समाज में अपनी पकड़ को मजबूत करना है, जिनके वोट बैंक पर अब तक मायावती और अखिलेश यादव का कब्जा माना जाता था। इस बार के लोकसभा चुनाव में बीएसी को 19.36 फीसदी वोट मिले थे। जबकि राज्य में करीब 22 फीसदी दलित मतदाता हैं। साफ है बीएसपी को मिले वोटों में सिर्फ दलित मतदाता ही शामिल नहीं थे, बल्कि ओबीसी भी इसमें थे। ऐसे में बीजेपी ने स्वतंत्र देव सिंह की नियुक्ति कर बड़ा दांव चल दिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.