फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में सियासी हलचल बहुत तेज हो गई है। सोमवार शाम प्रदेश की सियासी उठापठक को लेकर संसद भवन में बैठक हुई।
जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महासचिव बीएल संतोष ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट के ये पूरी कवायद उत्तराखंड में सीएम बदलने को लेकर चल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी आलाकमान सीएम रावत को हटाकर किसी नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाना चाहता है। बताया जा रहा है कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ सूबे के कई सांसदों और विधायकों ने नाराजगी जाहिर की थी। उनके परफॉर्मेंस को लेकर सवाल उठाए थे।
जिसके बाद पार्टी आलकमान ने दो केंद्रीय नेताओं को पर्यवेक्षक बनाकर देहरादून भेजा। पर्यवेक्षकों में डॉ. रमन सिंह और उत्तराखंड के प्रभारी महासचिव दुष्यंत गौतम शामिल थे जिन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह के साथ चर्चा की और स्थिति का जायजा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह बीजेपी धनसिंह रावत या सतपाल महाराज को पार्टी नया मुख्यमंत्री बना सकती है। विधायकों के बीच इन दोनों नामों पर सहमित बनाने पर चर्चा की जा रही है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.