चमोली: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 5 करोड़ 27 लाख का ब्याज मुक्त ऋण वितरित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के किसान मेला मैदान में पंडित दीनदयाल किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए वृहद ब्याज मुक्त ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया।

जिसमें जिले के 156 स्वयं सहायता समूहों को पांच करोड़ 27 लाख का ब्याज मुक्त ऋण वितरण किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को सबोधित करते हुए सभी प्रदेशवासियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुये घोषणा की कि कोविड काल में राज्य को सेवा देने वाली प्रत्येक आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों को 10-10 हजार रुपये दिये जायेंगे।

उन्होंने सभी महिला मंगल दलों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को भी 15-15 हजार रुपये दिये जाने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि समाज एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है। महिलाओं की सहभागिता जितनी अधिक बढ़ेगी। उतनी ही तेजी से प्रदेश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि 18 मार्च को राज्य सरकार के चार साल पूर्ण हो रहे हैं। इन चार वर्षों में महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई।

राज्य में महिलाओं को अपने पति की पैतृक सम्पति में सह खातेदारी का अधिकार दिया गया है। आने वाले समय में इसके काफी सकारात्मक परिणाम आएंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई महिला बैंक से ऋण लेना चाहेगी तो अब उन्हें इसके लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना भी लागू की है। इसके लिए इस बार के बजट में 25 करोड़ रुपये का प्राविधान किया गया है। महिलाओं के सिर से घास का बोझ हटाने के लिए सुनियोजित प्लानिंग बनाई जा रही है। जंगलों में घास लाने के दौरान अनेक महिलाओं को राज्य में दुर्घटनाओं को शिकार होना पड़ता है। इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राज्य में मुख्यमंत्री घस्यारी योजना लाई गई है।

उच्च शिक्षा और सहकारिता राज्य मंत्री डाॅ. धनसिंह रावत ने कार्यक्रम में चमोली जनपद मे सब्जी एवं दुग्ध उत्पादन, बकरी पालन, झंगोरा व चावल पैकेजिंग, जूस एवं अचार पैकेजिंग से जुडे 11 महिला स्वयं सहायता समूहों को चेक वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच-पांच लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण देने की एक बड़ी शुरूआत की गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

3 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

3 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.