भारत में हर घंटे होते हैं चार दुष्कर्म, पढ़िये देश के मुकाबले उत्तराखंड में क्राइम का ग्राफ, NCRB की ताजा रिपोर्ट

एक तरफ जहां अपने देश में महिलाओें को सबसे आला मुकाम पर रखा जाता है।

महिलाओं को पूजा जाता है। वहीं दूसरी तरफ महिलाओं के खिलाफ अपराध में कोई कमी नहीं है। साल दर साल महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। NCRB के आंकड़ों के मुताबिक भारत में हर दिन लगभग 95 महिलाओं से बलात्कार होता है। जबकि हर घंटे चार महिलाएं हवस का शिकार बनती हैं। जबकि दलितों के मामले ये और भी खराब है। इस साल कुल 32,033 बलात्कार के मामलों में से 11 फीसदी दलित समुदाय से थे. वहीं बच्चियों के खिलाफ अपराध 4.5% की बढ़त्तरी हुई है।

राहत की बात ये है कि दूसरे प्रदेशों के मुकाबले उत्तराखंड में क्राइम रेट काफी कम है। एनसीआरबी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड में पिछले एक साल में कुल अपराध के मामलों में 18 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 में उत्तराखंड में अपराध के कुल 28,268 केस दर्ज किए गए। जिसमें से भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत दर्ज 12,081 मामले शामिल हैं। इसके अलावा विशेष और स्थानीय कानून (एसएलएल) के तहत 16,187 मामले दर्ज किए गए। जबकि 2018 में अपराध के कुल 34,715 मामले रिपोर्ट हुए थे।

क्राइम के ग्राफ की बात करें तो उत्तराखंड का रिकॉर्ड अपने पड़ोसी प्रदेश यूपी, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर से काफी कम है। साल 2018 में उत्तराखंड में हिंसक अपराधों से जुड़े 3,137 केस दर्ज किए गए थे। जबकि साल 2019 में 2,845 मामले सामने आए। इस तरह से देखें तो हिंसक अपराध के मामलों में 9 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। हत्या के मामलों में भी उत्तराखंड में कमी आई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.