उत्तरकाशी: जंगल में आग का तांडव, कई हेक्टेयर जमीन को पहुंचा नुकसान

उत्तरकाशी के पुरोला तहसील के खिलाड़ी गांव के पास जंगलों में आग का तांडव देखने को मिला है। भीषण आग से ग्रामीणों की कई हेक्टेयर जमीन पर उगी हरी घास को नुकसान पहुंचा है।

वहीं, एक आवासीय भवन को भी इस आग में आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। भीषण आग लगने के बाद इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुरोला तहसील मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूरी पर खिलाड़ी गांव का ये जंगल है।

ग्रामीणों के मुताबिक, तहसील मुख्यालय के जंगल में इससे पहले भी कई बार आग लग चुकी है। इलाके में अक्सर आग लगने की घटनाएं सामने आतरी रहती हैं। आरोप है कि प्रशासन यहां फायर स्टेशन स्थापित करने में नाकाम रहा है। ग्रामीणों का कहा है कि क्षेत्र के नेता भी चुनाव के समय फायर स्टेशन को मुद्दा बनाते तो हैं, लेकिन वोट हासिल करने के बाद फिर कभी दिखाई नहीं देते।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.