Categories: India News

ये हैं उत्तराखंड के वो 16 गांव जहां 6 महीने में एक भी बेटी ने नहीं लिया जन्म, मचा हड़कंप, जांच के आदेश

देश में लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या घटने के बीच उत्तराखंड के उत्तरकाशी से परेशान करने देने वाली खबर सामने आई है।

उत्तरकाशी में 82 गांवों में अचानक बालिकाओं के कम लिंगानुपात होने की खबर के बाद स्वास्थ्य महके में हड़कंप मच गया है। इन 82 गांवों में 16 गांव ऐसे हैं, जहां 6 महीने के भीतर 1 भी बेटी बैदा नहीं हुई है। गौर करने वाले बाय ये है कि इन 16 गांवे में बीते 6 महीने में 3 से ज्यादा प्रसव हुए, बावजूद इसके एक भी बेटी पादा नहीं हुई। बाकी 66 गांवों में लड़कों की तुलना में पैदा हुई बेटियों की संख्या भी कम रही है। ये मामला सामने आने के बाद सरकार में बेचैनी बढ़ गई है। सवाल ये कहीं इसके पीछे कोई बड़ा खेल तो नहीं है।

राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जिला अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने मामले में स्वास्थ्य विभाग के अलावा दूसरे विभागों के साथ बैठक की है। डिप्टी सीएमओ डॉ. सीएस रावत ने बताया कि 133 गांवों में कई ऐसे भी हैं जहां बीते तीन माह में सिर्फ एक-एक प्रसव ही हुए हैं। ऐसे में उन्हें रेड जोन से बाहर रखा गया है। इन गांवों में बालिकाओं के घटते लिंगानुपात की जांच की जाएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरकाशी 3 महीने के भीतर 935 प्रसव हुए हैं। इसमें 496 बेटे और 439 बेटियों ने जन्म लिया। रेड जोन से बाहर जिले में 129 गांव ऐसे भी हैं, जहां बेटों की तुलना में बेटियों की संख्या ज्यादा है। अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। अगले हफ्ते तक इसकी रिपोर्ट आने के बाद अगला कदम उठाया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.