राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तबीयत बिगड़ी, उत्तराखंड दौरा रद्द

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तबीयत बिगड़ने के बाद उनका उत्तराखंड दौरा रद्द कर दिया गया है।

राष्ट्रपति एक अप्रैल से कुंभ की शुरुआत होने पर 1-2 अप्रैल को हरिद्वार और कुंभ के दौरे पर आने वाले थे। तबीयत बिगड़ने के बाद फिलहाल इसे रद्द कर दिया गया। इसकी जानकारी राजभवन के साथ ही दोनों जिलों के डीएम-एसपी को भी फैक्स कर इसकी जानकारी दे दी गई है। बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनको सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया है। यहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका रूटीन चेकअप चल रहा है। अस्पताल का कहना है कि फिलहाल कोई चिंता की बात नहीं है, राष्ट्रपति की हालत स्थिर है।

अस्पताल की तरफ से मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि भारत के राष्ट्रपति आज सुबह सीने में तकलीफ के बाद आर्मी अस्पताल आए। उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है और वो निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

3 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

3 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 weeks ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.