Blog

तो अब इतिहास बनकर रह जाएगा ऋषिकेश का लक्ष्मण झूला, जानिए पुल को लेकर त्रिवेंद्र सरकार ने क्या फैसला लिया

हिंदू धर्म की धरोहरों में से एक, विख्यात लक्ष्मण झूला शायद अब इतिहास बनकर रह जाएगा। आने वाले दिनों में इस पुल से होकर शायद ही आपको गंगा पार करने का मौका मिलेगा।

लक्ष्मण झूला को राज्य सरकार ने फिलहाल अस्थाई रूप से बंद करने का ऐलान किया है। इस संबधन में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लक्ष्मण झूला की जगह पर गांग पर दूसरे पुल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही दूसरे पुल का निर्माण शुरू होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्मण झूला बहुत पुराना हो गया था, ऐसे में ये लोगों के भार को हसने में सक्षम नहीं था। उन्होंने कहा कि इस पुल को बंद करने के अलावा सरकार के पास दूसरा कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा कि झूला कमजोर होने की वजह से इससे होकर गुजरने वाले हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को खतरा था। सीएम ने कहा कि लक्ष्मण झूले को सांस्कृतिक धरोहर स्थल के रूप में कैसे संरक्षित किया जाए, इस पर जानकारों की राय ली जाएगी।

ये हैं लक्ष्मण झूला का इतिहास:

लक्ष्मण झूले की मान्यता सांस्कृतिक धरोहर के रूप में है। इसका निर्माण 1923 में किया गया था। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, यहीं से लक्ष्मण ने जूट की रस्सियों के सहारे गंगा पार की थी। लक्ष्मण झूला ऋषिकेश घूमने आने वाले सैलानियों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इस पुल पर ढेर सारी हिंदी फिल्में और सीरियल भी शूट किए जा चुके हैं। इनमें गंगा की सौगंध, सन्यासी और सीआईडी सीरियल का नाम शामिल है। लक्ष्मण झूला दो गांवों टिहरी के तपोवन और पौड़ी के जोंक जिले को आपस में जोड़ता है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.